12 किलोमीटर सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन
गैरसैंण। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरसैंण ने स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में विकास के लिए किए गए कार्यों व उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें 472 युवाओं ने प्रतिभाग किया। रामलीला मैदान गैरसैण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी व नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने देश में 21वीं सदी के सूचना क्रांति का आगाज किया, वहीं पंचायतीराज विधेयक व स्थानीय सरकारों को अधिकार दिए महिलाओं को आरक्षण दिया।
इस अवसर पर 12 किलोमीटर की सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 472 युवाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भटीधार गांव के मदन कुमार को (इक्यावन सौ रुपये) नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भूपेंद्र सिंह ग्राम सालियाणा को 3100 रुपये व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कपिल बिष्ट ग्राम कुनिगाड को 1550 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं पहले 60 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, ट्रॉफी व नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हीरा साह, पीडी जोशी, गोपाल पंत, मोहन राम टम्टा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन मढ़वाल, सभासद सरोज साह, कुंवर रावत सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व प्रतिभागी मौजूद रहे।
The post 12 किलोमीटर सद्भावना मैराथन दौड़ का आयोजन appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.