तीर्थ पुरोहितों ने खून देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा लिखा पत्र
सनातन धर्म की पौराणिक परम्पराओं से खिलवाड़ ना किया जाय
भास्कर समाचार सेवा
रूद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं निकला। जिससे नाराज तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री खून से लिखा पत्र भेजा। कहा सनातन धर्म के साथ खिलवाड ना किया जाय।
केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा है। बुधवार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण मे धरना दिया। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने खून से पत्र लिखकर पीएम को भेजा। कहा कि सनातन धर्म की पौराणिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जाना सरासर गलत है। सरकार की इस मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमे उमीद है कि प्रधानमंत्री तीर्थ पुरोहितो की इस न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार कर निर्णय लेंगे।
उधर आज भी तीर्थ पुरोहितो ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कहा की लगातार बोर्ड का विरोध कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार चुपचाप बैठी है। कहा कि पुरोहितों के अधिकारों को छीनने का सरकार का कोई हक नहीं है। तीर्थ पुरोहितो ने कहा की यदि सरकार नही मानी तो मजबूरन आंदोलन को उग्र करना पड़ेगा।
The post तीर्थ पुरोहितों ने खून देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा लिखा पत्र appeared first on Dainik Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar.